दिल्ली सरकार में आतिशी का कद बढ़ा, जानें- राजनीतिक सफर के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 12:17 PM IST

Atishi: दिल्ली सरकार में आतिशी शिक्षा जैसा बड़ा महकमा संभाल रही हैं। अब उन्हें फाइनेंस, रेवेन्यू और प्लानिंग जैसे विभाग दिए गए हैं। जानकार इसे उनके बढ़े हुए कद के तौर पर देख रहे हैं।

Atishi: दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पहले, ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के बाद अब उनके पास 12 विभागों का जिम्मा होगा जो सभी मंत्रियों में सर्वाधिक है।एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और फाइल सरकार के पास लौट आई है।

Atishi,Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री हैं आतिशी

सिसोदिया की जगह आतिशी को दी गई थी कमान

मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विवाद पैदा हो गया था जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि संबंधित फाइल चार दिन से उपराज्यपाल के पास है। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप से इनकार किया।मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन ने गिरफ्तारी के बाद अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया थ। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि जैन को धनशोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed