दिल्ली

PM Modi : गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, गोरखपुर के बाद कुशीनगर होंगे रवाना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 12:05 PM IST

Narendra Modi Gorakhpur Visit : प्रधानमंत्री का गीता प्रेस गोरखपुर का दौरा ऐसे समय होने जा रहा है जब कुछ दिनों पहले उसे वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा पर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद गीता प्रेस ने कहा कि वह पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ की राशि स्वीकार नहीं करेगा।

Image

सात जुलाई को पीएम मोदी गोरखपुर जाएंगे।

Photo : PTI

Narendra Modi Gorakhpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात जुलाई को गोरखपुर जाएंगे। वह गोरखपुर में गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में भी शरीक होंगे। गोरखपुर के बाद वह भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर का भी दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक PM मोदी सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक गीता प्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री का गीता प्रेस गोरखपुर का दौरा ऐसे समय होने जा रहा है जब कुछ दिनों पहले उसे वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा पर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद गीता प्रेस ने कहा कि वह पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ की राशि स्वीकार नहीं करेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article