दिल्ली

खास मौका, खास दिन और खास सवारी, दिल्ली मेट्रो में पीएम नरेंद्र मोदी ने यात्रियों से की बातचीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 11:28 AM IST

PM Narendra Modi in Delhi Metro:दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो का चुनाव किया। यात्रा के दौरान मेट्रो सवार यात्रियों से बातचीत भी की।

Image

दिल्ली मेट्रो में पीएम नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi in Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की। वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया।सोशल मीडिया पर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा है कि इस व्यक्ति को इस देश के लोगों से जो प्यार और स्नेह मिलता है वह अद्वितीय है। पीएम मोदी पिछले तीन साल में चार बार मेट्रो पर सवार हुए हैं।

तीन साल में चार बार मेट्रो पर सवार

ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल के साथ मंडी हाउस से अक्षर धाम मंदिर तक की यात्रा की थी।

2015 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मेट्रो से यात्रा की थी। उस वक्त उनके साथ कोई विदेशी मेहमान नहीं था। इंटेलिजेंस एजेंसी के कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्होंने धौलाकुआं से द्वारका तक मेट्रो में सफर किया था।

फरीदाबाद को मेट्रो की सौगात देने के समय भी यानी साल 2015 में जनपथ मेट्रो स्टेशन से सवार हो फरीदाबाद के बाटा चौक पहुंचे थे।आम लोगों के साथ ना सिर्फ बातचीत की बल्कि सेल्फी भी खिंचवाई।

2016 में 25 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति रहे ओलांद के साथ मेट्रो की सवारी की थी। दिल्ली से गुड़गांव गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article