आतिशी सहित AAP विधायकों का दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन, आरोप - अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP आदमी पार्टी की नेता जो सदन में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, वह दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। उनका आरोप है कि उन्हें और उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक घटना बताया।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन आतिशी दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। विधानसभा परिसर से बाहर ही आम आदमी पार्टी के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की दिल्ली पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक की भी खबर है।

Atishi-protest

विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी

आतिशी का कहना है कि उन्हें और उनकी पार्टी के सभी 21 विधायकों को पुलिस विधानसभा परिसर में एंट्री नहीं लेने दे रही है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि ऐसा देश की किसी भी विधानसभा या संसद में भी नहीं हुआ कि चुने हुए प्रतिनिधियों को विधानसभा या संसद परिसर में ही न आने दिया जाए।

End of Feed