दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में अगर, 1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि एक बार फिर आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी।
दिल्ली में कितना प्रदूषण है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में एक्यूआई 247 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
