दिल्ली में लोक सेवक लीसिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (NBFC) के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कई कंपनियों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एनबीएफसी से 20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। फर्जी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर आरोपियों ने इस ठगी को अंजाम दिया है।
10 जुलाई 2024 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
एनबीएफसी ने 10 जुलाई 2024 को बेंजोप्लास्ट लिमिटेड और जीबीएल केमिकल लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच में पता चला कि इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड रामकांत पिलानी था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्डियर फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और जीबीएल केमिकल लिमिटेड के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
अलग-अलग बैंक अकाउंट में रुपये हुए ट्रांसफर
मुख्य आरोपी रामकांत पिलानी पर एनबीएफसी से 20 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पिलानी ने अजीत कुमार अजीत कुमार जेना और गोपाल चतुर्वेदी के साथ मिलकर फर्जी बोर्ड रेजोल्यूशन्स तैयार किए। जिसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 20 करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर किया। इस मामले में रामकांत पिलानी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। अब अजीत कुमार जेना और गोपाल चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
