Ashram Flyover: दिल्ली-नोएडा वालों को जाम से बड़ी राहत, आज से फिर खुल रहा आश्रम फ्लाईओवर, सिर्फ इन वाहनों को एंट्री

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2023, 12:11 AM IST

Ashram Flyover Extension open: आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दो महीने के बाद 6 मार्च से फिर से खुल रहा है इससे नोएडा और दिल्ली वालों को जाम से बड़ी सहूलियत मिलने की बात कही जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभी सिर्फ छोटी गाड़ियों को ही गुजरने की इजाजत होगी
  • आश्रम फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक
  • दिल्ली-नोएडा के लोगों को भयंकर जाम से राहत मिलने जा रही है

Ashram Flyover Extension Update: आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन (Ashram flyover extension) का उद्‌घाटन 6 मार्च को दोपहर में किया जाएगा ,इसके पहले 28 फरवरी को फ्लाईओवर उद्‌घाटन होना था। आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर निर्माण के लिए जून, 2020 में एक प्राइवेट कंपनी को कार्य दिया गया था लेकिन डेडलाइन पर काम पूरा नहीं हो पाया मगर अब जाकर यहां के भयंकर जाम से राहत मिलने जा रही है।

Ashram flyover extension open

आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दो महीने के बाद 6 मार्च से फिर से खुल रहा है

गौर हो कि नोएडा-दिल्ली वासियों के सफर को आसान और सहज बनाने के लिए आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 जनवरी की तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए 45 दिन यानी 15 फरवरी का लक्ष्य रखा गया था।

End of Feed