7 बजे चाय-नाश्ता और 11 बजे लंच, 3 लोगों से 30 मिनट मुलाकात, जानें केजरीवाल का तिहाड़ शेड्यूल

दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल में उनका पूरा शेड्यूल क्या होगा? उन्हें कब और क्या-क्या मिलेगा, इस बारे में पूरी जानकारी यहां है -

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पहले ED ने दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में PMLA के तहत गिरफ्तार किया। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। तिहाड़ जेल को देश की अत्याधुनिक और सबसे सुरक्षित जेलों में से एक माना जाता है। इस जेल में पहले से ही उनके कैबिनेट में साथी रहे मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) और AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) भी बंद हैं। चलिए जानते हैं तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? कब उन्हें चाय-नाश्ता और डिनर मिलेगा। इसके अलावा वह किस-किस से व कितनी देर मुलाकात कर सकते हैं -

Kejriwal Tihar Schedule

अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में

जेल में केजरीवाल को क्या मिलेगा?

तिहाड़ जेल की सेल में हर कैदी को बिछाने और ओढ़ने के लिए दो कंबल दिए जाते हैं। सीमेंट का चबूतरा ही कैदी का बेड होता है। सेल में टीवी लगा होता है, जिसमें दूरदर्शन के समाचार, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट चैनल आते हैं। कैदी के विशेष अनुरोध पर सेल में न्यूज पेपर भी उपलब्ध करवाया जाता है। हालांकि, आमतौर पर चेल की लाइब्रेरी में किताबों के अलावा प्रमुख अखबार और मैग्जीन मौजूद होती हैं। यहां से बंदी या कैदी इजाजत लेकर किताब अपनी सेल में लेकर जा सकते हैं। सेल के अंदर ही टॉयलेट भी बना होता है। एक सेल में कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा 5 कैदी ही रह सकते हैं।

End of Feed