Delhi: मोहल्ला क्लिनिक की जगह दिल्ली में खुलेंगे आरोग्य मंदिर, ओपीडी के साथ मिलेंगी ये सुविधा

Delhi: दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की जगह पर दिल्ली सरकार आरोग्य मंदिर बनाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हर 15 हजार की आबादी पर छोटा आरोग्य मंदिर और 50 हजार की आबादी पर बड़ा आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान मोहल्ला क्लीनिक बनवाए थे। लेकिन अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक के स्थान पर आरोग्य मंदिर बनाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लिनिक से बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस आरोग्य मंदिर में इमरजेंसी और डिलीवरी सुविधाओं के साथ बच्चों के लिए डे केयर की सुविधा भी दी जाएगी।

Delhi News

मोहल्ला क्लिनिक की जगह दिल्ली में खुलेंगे आरोग्य मंदिर

4 आरोग्य मंदिर पर बनेगा 1 बड़ा आरोग्य मंदिर

मिली जानकारी के अनुसार, हर 15 हजार की आबादी पर एक छोटा आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके बाद चार आरोग्य मंदिर पर एक बड़ा आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा। यह बड़ा आरोग्य मंदिर 50 हजार की आबादी पर बनाया जाएगा। बता दें कि बड़े आरोग्य मंदिर में 50 से अधिक टेस्ट किए जा सकेंगे। वहीं छोटे आरोग्य मंदिरों में 15 प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे। यहां ओपीडी और टेस्ट की सुविधाओं के साथ दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।

End of Feed