दिल्ली की गर्मी में 6000 मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग, बीते तीन सालों में सबसे अधिक, 9 हजार तक जाने की संभावना

दिल्ली की भीषण गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार यानी आज दिल्ली में बिजली की मांग 6000 मेगावाट के पार दर्ज की गई। आने वाले दिनों में इसके 9 हजार मेगावाट जाने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से बचने के लिए दिल्लीवाले एसी-कूलर के सहारे हैं। इस स्थिति में दिल्ली में बिजली का मांग बढ़ती जा रही है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि बिजली की अधिकतम मांग सोमवार (28 अप्रैल) को इस मौसम में पहली बार 6,000 मेगावाट को पार कर गई। आने वाले दिनों में इसके 9000 मेगावाट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Electricity Supply

दिल्ली की गर्मी में 6000 मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग

दिल्ली में बिजली की मांग 6 हजार मेगावाट पहुंची

दिल्ली के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग 28 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे 6,015 मेगावाट तक पहुंच गई। यह आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे अधिक रहा है। बता दें कि इससे पहले 2022 में 28 अप्रैल को अधिकतम मांग 6,050 मेगावाट थी। इसके अलावा 28 अप्रैल के दिन अधिकतम मांग 2024 में 4,994 मेगावाट और 2023 में 4,428 मेगावाट थी। इस दौरान दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

End of Feed