दिल्ली

दिल्ली में 25 बस स्टेंड पर लगेंगे 'स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर', 24 घंटे मिलेगा ठंडा पानी, AI कैमरों से होगी निगरानी

दिल्ली के हीट एक्शन प्लान में सरकार ने बस स्टैंड पर स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लगाने की भी योजना बनाई है। इस योजना में 25 बस स्टैंड पर स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को ठंडा पानी मिल सके। इस काम को 1 महीने में पूरा किया जाएगा।

Image

दिल्ली सीएम

Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राजधानी के 25 बस स्टैंड और 16 बस टर्मिनल पर 'स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर' लगाने की योजना बनाई है। बीते दिनों दिल्ली सरकार ने हीट एक्शन प्लान भी जारी किया था। इसी के तहत करीब 25 बस स्टैंड पर स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लगाया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

बस स्टैंड पर मिलेगा यात्रियों को ठंडा पानी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में 'वार्षिक गर्मी कार्य योजना' (Heat Action Plan) की घोषणा की जिसमें यात्रियों के लिए बस स्टैंड और 'कूल रूफ शेल्टर' में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना शामिल है। पायलट परियोजना के तहत 'स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर' में प्रति घंटे 100 लीटर आरओ-फिल्टर किया हुआ स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की क्षमता होगी तथा कुल मिलाकर प्रतिदिन 800 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

एआई कैमरे से लैस वाटर कूलर करेगा निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार, एआई-कैमरा से लैस वाटर कूलर आने-जाने वालों लोगों पर नजर रखेंगे और अधिक स्थानों पर सुविधा का विस्तार करने के निर्णय के लिए परिणाम उपलब्ध कराएंगे। प्रस्ताव में कहा गया है कि "इसमें वाटरप्रूफ डिजिटल स्क्रीन होगी और एआई सिस्टम को रिमोट मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट डिस्पेंसर में सार्वजनिक घोषणाएं करने की सुविधा होगी, लू चलने और अन्य सूचनाओं के बारे में अलर्ट प्रसारित किए जाएंगे।" दोनों परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं और बस स्टैंड पर सात फुट ऊंचाई वाले डिस्पेंसर लगाने की लागत 2.10 करोड़ रुपये तथा टर्मिनल पर 72 लाख रुपये है। प्रस्ताव के अनुसार यह कार्य अगले 30 दिनों में पूरा किया जाना है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article