दिल्ली की MCD, NDMC, DDA, PWD और जलबोर्ड की सभी समस्याओं के लिए ये है All in One Helpline Number

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एक बड़ा महानगर है। बड़ा महानगर होने के नाते यहां पर कई तरह के विभाग हैं और हर विभाग अपने-अपने स्तर पर काम करता है। नागरिकों तक बेहतर पहुंच के लिए हर किसी का अपना हेल्पलाइन नंबर भी है। लेकिन अब और बेहतर सेवा के लिए दिल्ली सरकार ने All in One Helpline नंबर जारी कर दिया है।

Delhi's All in One Helpline: नई दिल्ली देश की राजधानी है। NCT यानी नेशनल कैपिटल टेरिटरी के तहत पूरी दिल्ली आती है। हर लोग हजारों लोग दिल्ली आते हैं और इस शहर को अपना घर बना लेते हैं। दिल्ली में देशभर से लोग आकर रहते हैं। यहां तमाम कॉलोनियां, पॉश इलाके, सोसाइटी और फ्लैट्स मौजूद हैं। देशभर से लोगों के दिल्ली आने का एक बड़ा कारण यहां मिलने वाली सुविधाएं हैं। लेकिन दिल्ली में समस्याएं भी कम नहीं हैं। अच्छी बात ये है कि दिल्ली में तमाम एजेंसियों के पास आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं, जिन पर कॉल करके आप अपनी समस्या का तुरंत हल पा सकते हैं। लेकिन अब दिल्ली में All in One Helpline नंबर की शुरुआत हो गई है। चलिए जानते हैं क्या है ये ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर -

Delhi All in One Helpline Number.

दिल्ली की हर समस्या का समाधान है ये हेल्पलाइन नंबर

क्या है ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर?

दिल्ली में अलग-अलग विभागों के अपने हेल्पलाइन नंबर है, जिन पर कॉल करके आप उस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान हासिल कर सकते हैं। जैसे जल बोर्ड से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आपको Jal Board Helpline Number 1916 पर कॉल करना होता है। इसी तरह से अन्य विभागों के भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने सभी नागरिक सेवाओं के लिए एक ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। यह Helpline Number 311 है।

End of Feed