Delhi News: दिल्ली के स्कूलों बनेंगे वायुसेना के अभ्यास स्थल, रक्षा मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में भारतीय वायुसेना के अभ्यास स्थल बनेंगे। इनके तहल स्कूलों में मोबाइल ऑब्जर्वेशन पोस्ट (MOPs) की स्थापना की जाएगी। जिनका इ्स्तेमाल संचार के लिए होता है। पहले भी राष्ट्रीय त्योहारों के पहले इस तरह के काम किए जा चुके हैं।

Delhi Schools: दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों के परिसरों को भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। रक्षा मंत्रालय (MoD) की तरफ से जारी निर्देशों के अनुपालन में, कुछ स्कूलों की पहचान अस्थायी रूप से मोबाइल ऑब्जर्वेशन पोस्ट (MOPs) स्थापित करने के लिए की गई है। यह व्यवस्था वायुसेना स्टेशन अर्जनगढ़, नई दिल्ली से संचालित होने वाली एक महत्वपूर्ण वायुसेना अभ्यास के लिए जरूरी है। भारतीय वायुसेना के जवान अपने संचार उपकरणों के साथ अभ्यास के दौरान ऑब्जर्वेशन पोस्ट को स्थापित करेंगे।

IAF to use  Delhi government schools for defense exercise

सांकेतिक तस्वीर

रक्षा मंत्रालय ने 28 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 तक मोबाइल ऑब्जर्वेशन पोस्ट (MOPs) स्थापित करने के लिए कुछ सरकारी विद्यालयों को चुना है। MOP वो पोस्ट होते हैं, जहां दुश्मन के विमानों की पहचान करने और उनकी सूचना देने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति तैनात किए जाते हैं।

End of Feed