आंधी आई-पॉल्यूशन लाई... दिल्ली में दम घोंट रही हवा, मुंडका में 400 पार AQI; नोएडा में भी बुरा हाल

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा इन दिनों दम घोंटू हो गई है। गुरुवार को चली धूल भरी आंधी के बाद हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। राजधानी में एक्यूआई कई जगहों पर 300 पार पहुंच गया है। एनसीआर के शहरों में भी हवा खराब स्तर पर है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में गुरुवार को धूल भरी आंधी के बाद वायु गुणवत्ता (AQI) बिगड़ गई है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 अंक पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे अधिक 419 और वजीरपुर में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा, राजधानी के 21 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है। वहीं एनसीआर के शहरों में एक्यूआई गुरुग्राम में 294, फरीदाबाद में 288, गाजियाबाद में 283, ग्रेटर नोएडा में 256, नोएडा में 289 अंक पर बना हुआ है।

Delhi Pollution

दिल्ली में एक्यूआई का स्तर (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 पार

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 352, आनंद विहार में 362, अशोक विहार में 328, आया नगर में 328, मथुरा रोड में 344, डीटीयू में 365, द्वारका सेक्टर 8 में 388, दिलशाद गार्डन में 334, जहांगीरपुरी में 353, नरेला में 311, नॉर्थ कैंपस डीयू में 324, एनएसआईटी द्वारका में 355, ओखला में 322, पंजाबी बाग में 311, पटपड़गंज में 321, रोहिणी में 338, शादीपुर में 326, सिरी फोर्ट में 355, सोनिया विहार में 302, विवेक विहार में 324 अंक पर एक्यूआई बना हुआ है।

End of Feed