सराय काले खां से मेरठ के लिए गजब की कनेक्टिविटी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बाद अब नमो भारत भी पहुंची; जानें आपका फायदा किसमें

दिल्ली और मेरठ के बीच सरकार लगातार कनेक्टिविटी को बेहतर करने में जुटी है। एक तरफ 96 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं और दूसरी तरफ नमो भारत सस्ते में तेजी से मेरठ पहुंचा रही है। अब तो नमो भारत सराय काले खां पहुंचने वाली है। जानिए आपका फायदा किसमें।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लगातार बढ़ती जनसंख्या के चलते दिल्ली दिल्ली के आसपास नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में लोगों को बसाया गया। लेकिन एनसीआर के इन इलाकों में भी अब भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में सरकार का दिल्ली से कुछ दूरी पर बसे शहरों के साथ कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर है, ताकि दिल्ली में बढ़ती भीड़ को रोका जा सके। इसके लिए दिल्ली से मेरठ तक 96 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनाया गया है। लगभग एक घंटा 10 मिनट से डेढ़ घंटे में यह दूरी आसानी से तय हो जाती है। यही नहीं दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है, जो करीब 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचा देती है। नमो भारत ट्रेन मेरठ से दिल्ली में न्यू अशोक नगर के बीच चल रही है। अब सराय काले खां तक भी इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

Sarai-Kalekhan-Namobharat

सराय काले खां में नमो भारत स्टेशन

सराय काले खां तक नमो भारत का ट्रायल

नमो भारत मेट्रो चलाने वाली NCRTC ने न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया है। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर पर पहले ही नमो भारत की सेवाएं चालू हैं। शनिवार 12 अप्रैल की रात को नमो बारत ट्रेन को धीमी रफ्तार में NCRTC की टीम ने डाउन लाइन पर न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक चलाया। सराय काले खां स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन का वीडियो यहां देखें -

End of Feed