Delhi News: पति के साथ रहना चाहती थी अलग रह रही पत्नी, पति ने मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव को कार में छोड़ दिया और वहां से भागने लगा। बिना कमीज के देर रात व्यक्ति को घुमता हुआ देख पुलिस हेड कांस्टेबल ने उसे पकड़ा और पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा हुआ।

Delhi: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव कार में छोड़ दिया। आरोप वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागने लगा, तभी पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना कमीज पहने घूम रहा था। व्यक्ति को इस हालत में देख पुलिस हेड कांस्टेबल ने उसे पकड़ा और पूछताछ में हत्या की बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Delhi Police

पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी की पहचान गौतम के रूप में की है। देर रात संदिग्ध हालत में पुलिस ने आरोपी को राजौरी गार्डन में घूमता हुए पकड़ा। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर आरोपी को ख्याला पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजय ने पकड़ा। पूछताछ करने पर गौतम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या करके उसका शव कार में ही छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई तथा पूछताछ जारी रखी गई, जिसके बाद रघुबीर नगर निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने मार्च में अपने परिवार की सहमति के बिना मान्या से शादी की थी।

End of Feed