गाजियाबाद से शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आई है। खोड़ा कॉलोनी की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शून्य अपराध संख्या पर मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना के लिए नोएडा भेजा है। नोएडा थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि दरबदर भटकने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की। महिला का आरोप है कि पहले वह नोएडा सेक्टर 63 गई थी। लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। भटकते-भटकते पीड़िता दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी थाने पहुंची। यहां पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और जीरो एफआईआर दर्ज की गई।
चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम
महिला 4 महीने की प्रेग्नेंट है। वह सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करती है। महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी कंपनी में समीर नाम का एक व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता है। उसने महिला को किसी कार्यरत व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर देखने चलने के लिए कहा। बाइक पर बैठाकर आरोपी महिला को कुछ दूर लेकर गया और वहां से आगे कार में जाने को कहा। महिला ने बताया कि उसमें दो लोग पहले से ही सवार थे। एक ही कंपनी में कार्यरत होने के कारण महिला ने समीर पर भरोसा कर लिया और कार में चली गई।
कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद महिला ने आरोपियों को प्रेग्नेंट होने की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने के लिए कहा, तो आरोपियों ने उसके साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। बता दें कि घटना 3 जुलाई की है। लेकिन हाल ही में इस घटना का खुलासा हुआ है। महिला का मेडिकल हो गया है। इस मामले पर सेंट्रल जोन की डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
