जनता के साथ वादा निभाते तो ये हालत नहीं होती, सत्ता से बाहर नहीं होते : अन्ना हजारे

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी 25 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है, जबकि भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पर अन्ना हजारे का कहना है कि वादे निभाए होते तो ये हालत नहीं होती।

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। रुझानों के अनुसार दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा, जबकि भाजपा बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी की इस तरह हार पर Times now ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार से बात की। इस दौरान अन्ना ने कहा कि वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से कुछ नहीं कहेंगे, कुछ भी कहने का समय निकल चुका है।

Anna Hazare on Delhi Assembly Election Result 2025.

अन्ना हजारे बोले वादे निभाए होते तो AAP की ये हालत न होती

अन्ना हजार से प्रश्न किया गया कि क्या इस हार के बाद आप अरविंद केजरीवाल से कुछ कहेंगे? इस पर अन्ना ने कहा कि मैं कुछ नहीं कहूंगा, कुछ भी कहने का समय निकल चुका है।

End of Feed