मोहल्ला क्लीनिक होगा बंद! भड़के केजरीवाल के करीबी सत्येंद्र जैन; सरकार पर लगाए सनसनीखेज आरोप

‘आप' नेता सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का विरोध किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जैन ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Mohalla Clinic Controversy: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कथित योजना की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को पंगु बना देगा। मीडिया से बातचीत करते हुए सत्येंद्र जैन ने सरकार से अनुरोध किया कि वह मोहल्ला क्लीनिक की संख्या कम करने के बजाय बढ़ाए।

Mohalla Clinic Controversy

सत्येंद्र जैन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली।

क्या दिल्ली के सारे मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देगी नई सरकार?

दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अक्टूबर 2015 में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की थी। ‘आप’ नेता ने इस बात पर जोर दिया कि मोहल्ला क्लीनिक में बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें डॉक्टर से परामर्श और 365 तरह के मुफ्त नैदानिक परीक्षण शामिल हैं।

End of Feed