दिल्ली

दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में IFS अधिकारी ने कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके से एक IFS अधिकारी की कथित तौर पर आत्महत्या की खबर ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

Image

IFS अधिकारी ने की आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके से एक IFS अधिकारी की आत्महत्या की खबर है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह वरिष्ठ अधिकारी पिछले काफी दिनों से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी ने आज यानी शुक्रवार 7 मार्च की सुबह आत्महत्या की।

वरिष्ठ IFS अधिकारी की इस तरह आत्महत्या के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानने की कोशिश हो रही है कि आखिर ऐसे क्या हालात पैदा हुए थे, जिसके कारण एक वरिष्ठ अधिकारी को ऐसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article