MCD Election: नहीं मिला टिकट तो टावर पर चढ़ गए AAP नेता, कहा- 3 करोड़ में बिका है टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 08:57 PM IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केजरीवाल की पार्टी ने पहली लिस्ट में 134 तो दूसरी लिस्ट में 116 उम्मीदवारों की घोषणा की है। टिकट बंटवारे से कुछ पुराने नेता आप से नाराज बताए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने रविवार को ऐसा कदम उठा लिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। आप के एक नेता को जब एमसीडी चुनाव (MCD Election) में पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वो एक टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़ कर वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोलते हुए धमकी देने लगे कि अगर उसकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वो कूद कर अपनी जान दे देंगे। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा समझाने पर वो नीचे उतर आए।

टावर पर चढ़ने वाले नेता का नाम हसीब-उल-हसन है। वो आप के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। हालांकि तब आप की तरफ से उसे मनोनित किया गया था। हसन को उम्मीद थी कि इस बार के चुनाव में पार्टी उसे टिकट देगी, लेकिन जब टिकट की लिस्ट में उसका नाम नहीं दिखा तो वो आम आदमी पार्टी पर आग बबूला हो गया। वो शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और एक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।

End of Feed