दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी आतिशी, AAP की मीटिंग में हुआ फैसला

विधानसभा में आप की नेता आतिशी होंगी। आतिशी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट से चुनाव जीती हैं। आतिशी इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री थी, अब विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगी।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी अब दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में आतिशी को विधानसभा के अंदर आप का नेता चुना गया। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है। आतिशी विधानसभा में नेता विपक्ष की भुमिका निभाएंगी।

End of Feed