Mahila Samman Yojana: केजरीवाल की 2100 रुपये वाली योजना कहीं जाल तो नहीं? LG ने दिए जांच के आदेश

केजरीवाल की 2100 रुपये वाली योजना: दिल्ली एलजी ने जांच के आदेश दिए हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की योजना कैबिनेट की मंजूरी के साथ शुरू की गई है, लेकिन पैसे चुनाव के बाद उनके खाते में डाले जाएंगे। 'आप' ने वादा किया था कि चुनाव के बाद हमारी सरकार महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करेगी। केजरीवाल की यह योजना अब जांच के घेरे में है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव गैर-सरकारी लोगों द्वारा व्यक्तिगत विवरण और फॉर्म एकत्र करने के मामले में संभागीय आयुक्त के माध्यम से जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में भोले-भाले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करके उनकी गोपनीयता का उल्लंघन कर रहे हैं। डीसीपी को सरकारी योजनाओं के फर्जी नामांकन के लिए शिविर आयोजित करने वाले निजी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

End of Feed