दिल्ली

Delhi में नमकीन फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोग बुरी तरह झुलसे; मची अफरा-तफरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2024, 04:13 PM IST

दिल्ली स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में विस्फोट होने छह लोग झुलस गए। आग मनु नमकीन फैक्ट्री द्वारा संचालित दो मंजिला विनिर्माण इकाई के भूतल पर लगी थी।

Image

नमकीन फैक्ट्री में आग

दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शनिवार को नमकीन की एक फैक्ट्री में आग लगने से हुए विस्फोट में छह कर्मचारी झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

छह कर्मचारी झुलसे

आग मनु नमकीन फैक्ट्री द्वारा संचालित दो मंजिला विनिर्माण इकाई के भूतल पर लगी थी। आग लगने से हुए विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर मौजूद छह कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अपराह्न 11:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "घायलों की पहचान शिवम (23), अमित (35), अमित सिंह (26), चंदन (22), जयपाल (40) और वासुदेव (50) के रूप में हुई है। बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उस समय भूतल पर कर्मचारी ओवन में बिस्कुट पका रहे थे। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लगी और बाद में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article