Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड धीरे-धीरे विदा ले रही है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शनिवार को राजधानी में सामान्स से करीब तीन डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा देखने को मिलने वाला है। फिलहाल दिल्ली में सिर्फ सुबह शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से स्वेटर पहनने पर गर्मी महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अब ठिठुरन भरी सर्दी लौटने के संकेत नहीं है।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग और धुंध रहेगी। दिन में आसमान रहने से धूप भी खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली का मौसम कल यानी सोमवार को भी साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
शनिवार को पालम रहा सबसे ठंडा
शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ रहा। साथ ही धूप भी दिनभर खिली रही। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 76-25 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लोधी रोड का 9 डिग्री, सफदरजंग का 9.8 डिग्री, आयानगर का 10 डिग्री और रिज का 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
