Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में इस बार मौसम के अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इस साल जनवरी के आखिरी दिनों में ही ठंड कम हो गई और मौसम गर्म होने लगा। फरवरी में भी धूप की तपिश महसूस हुई। जिसके बाद अब सर्दी की विदाई के समय अचानक मौसम बदल गया और ठंड बढ़ गई। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। जिससे उन्हें फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि अब फिर से धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है:
दिल्ली का मौसम
आज दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के रहने के आसार हैं। दिल्ली में 9 से 13 मार्च के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 19 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
होली पर बारिश के आसार
IMD के अनुसार दिल्ली में 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 14 मार्च को होली के दिन राजधानी में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। होली के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
