Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन होगी सर्दियों की पहली बारिश, तापमान में गिरावट के भी आसार

आज का मौसम दिल्ली, 6 December 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गुरुवार को अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 दिसंबर को राजधानी में सर्दियों की पहली बारिश दस्तक दे सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी है। दिसंबर शुरू होने के बाद भी ठंड का एहसास सिर्फ सुबह शाम में हो रहा है। वहीं दिन में अच्छी-खासी धूप निकल रही है। लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और गिरावट के आसार हैं। यहां जल्द ही बारिश भी दस्तक देने वाली है। जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है।

Delhi Weather (1)

दिल्ली का मौसम

8 दिसंबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। शनिवार यानी 7 दिसंबर को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रह सकता है। 8 दिसंबर को दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बारिश हल्की ही होने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 9 से 11 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकमत तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

End of Feed