LIVE

तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; जानें दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Dec 6, 2024, 17:02 IST
Follow on Google News
तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; जानें दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; जानें दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तापमान गिर रहा है। यहां सुबह-शाम कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरू हो गई हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के होने से मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

DEC 06, 2024 16:42 IST

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और उस दौरान तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। आईएमडी ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
DEC 06, 2024 15:06 IST

पटना में आज मौसम साफ

पटना में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
DEC 06, 2024 12:23 IST

आज यूपी में चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश में आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज सुबह कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिला। गुरुवार को अयोध्या में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस उरई में रहा
DEC 06, 2024 10:50 IST

दिल्ली में 8 दिसंबर को बारिश के आसार

दिल्ली में 8 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट भी आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
DEC 06, 2024 08:49 IST

दिल्ली में दर्ज हुई सबसे ठंडी रात

दिल्ली में गुरुवार को अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
DEC 06, 2024 07:50 IST

असम राज्य के गुवाहाटी शहर में ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी छाया हुआ है। सुबह के समय शहर को कोहरे की चादर में लिपटा हुआ देखा गया।

DEC 06, 2024 05:59 IST

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना


जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हिमाचल में बर्फबारी होने से राजधानी दिल्ली और कई उत्तर भारत राज्यों के मौसम पर इसका असर देखने को मिलेगा।
DEC 06, 2024 05:58 IST

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी


जम्मू-कश्मीर में के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।


DEC 06, 2024 05:58 IST

केरल में आंधी-तूफान का अलर्ट


मौसम विभाग ने पूरा केरल में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज केरल के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है।


DEC 06, 2024 05:58 IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट


तुफान फेंगल का प्रभाव अभी भी तमिलनाडु के कई जिलों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने तूफान की स्थिति को देखते हुए पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।


DEC 06, 2024 05:58 IST

आंध्र प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना


आंध्र प्रदेश के 6 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुरनूल, प्रकाशम, वाईएसआर कडपा, एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूरशामिल है। विभाग ने इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।