दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन होगी सर्दियों की पहली बारिश, तापमान में गिरावट के भी आसार

आज का मौसम दिल्ली, 6 December 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गुरुवार को अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 दिसंबर को राजधानी में सर्दियों की पहली बारिश दस्तक दे सकती है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर जारी है। दिसंबर शुरू होने के बाद भी ठंड का एहसास सिर्फ सुबह शाम में हो रहा है। वहीं दिन में अच्छी-खासी धूप निकल रही है। लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और गिरावट के आसार हैं। यहां जल्द ही बारिश भी दस्तक देने वाली है। जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है।

8 दिसंबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। शनिवार यानी 7 दिसंबर को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रह सकता है। 8 दिसंबर को दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बारिश हल्की ही होने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 9 से 11 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकमत तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 7 दिसंबर की देर रात को नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में प्रभाव पड़ सकता है। जिसके चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में देशभर के तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं पूर्वी भारत में अगले दिनों में 2 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य भारत में अगले पांच दिन तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article