Delhi Weather Today: दिल्ली में पैर पसार रही गर्मी, 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज तेज हवाओं से होगा ठंडक का एहसास

आज का मौसम दिल्ली, 4 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सोमवार को 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी में भी इजाफा हो रहा है। आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रह सकती है। तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। लोगों ने स्वेटर-जैकेट पैक करके रख दिए हैं। रात में भी हल्के कंबल का ही इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। आज राजधानी में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। होली के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Delhi Weather (1)

आज दिल्ली का मौसम

तेज हवाएं से गिरेगा पारा

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। कल यानी बुधवार को भी तेज हवाओं का सिलसिला राजधानी में जारी रहेगा। साथ ही मौसम भी साफ रहेगा।

End of Feed