दिल्ली में अब तक 61 फीसदी अधिक बारिश, इस पूरे हफ्ते बरसात के आसार नहीं, जानें कब होगा मॉनसून विदा

आज का मौसम दिल्ली, 30 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस मॉनसून सीजन अब तक 61 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश का दौर ठहर गया है। आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले 6-7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप भी खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को गर्मी का अहसास होगा। मॉनसून भी अपने आखिरी दौर में चल रहा है। मॉनसून की विदाई के साथ ही लोगों को चिपाचिपाहट भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Delhi Weather Forecast.

दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा और धूप भी तेज खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

End of Feed