दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने जारी किए 87 हजार से ज्यादा चालान, जल्दी चेक करें, कहीं आपका नाम भी तो शामिल नहीं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साल 2023 की तुलना में इस साल ज्यादा चालान दर्ज किए हैं। इस साल 15 सितंबर तक 87,430 लोगों का चालान किया गया है। इस अवधि में 17,741 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 17,66,773 लोगों को ओवर स्पीडिंग का नोटिस दिया गया है।

Image

ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक फोटो)

Traffic Challan in Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल डाटा के अनुसार इस साल 15 सितंबर तक दिल्ली में 87,430 लोगों के चालान किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर तक अधिक चालान दर्ज हुए हैं। साल 2023 में 66,774 चालान दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2022 में 67,262 चालान किए गए।

नई दिल्ली में हुए सबसे ज्यादा चालान

सबसे ज्यादा चालान नई दिल्ली जिले में दर्ज हुए है। आंकड़ों के अनुसार इस साल 15 सितंबर तक यहां 17,741 चालान किए गए हैं। सबसे ज्यादा चालान के मामले में दूसरे नंबर पर दक्षिणी दिल्ली है। यहां 11,211 चालान किए गए। जिसके बाद तीसरे स्थान पर पश्चिमी दिल्ली में 10,109 चालान हुए हैं। वहीं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 8,719 चालान दर्ज हुए हैं। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 6,790 चालान किए गए हैं। दिल्ली में सबसे कम चालान उत्तर-पूर्वी जिले में 1,140 दर्ज हुए।

ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए नोटिस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस साल 15 सितंबर तक 3 लाख, 12 हजार, 541 लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए नोटिस जारी हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर तक यह आकड़ा कम है। साल 2023 में 5 लाख 90 हजरा 227 लोोगों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं 2022 में 10 लाख 11 हजार 18 लोगों को नोटिस मिला था। इस मामले में दिल्ली का पश्चिमी जिला इस साल पहले नंबर आया है। इस जिले में 59 हजार 762 लोगों को नोटिस दिया गया है। जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली 55 हजार 562, दक्षिण पश्चिम जिले में 51 हजार 446 और उत्तर में 44 हजार 750 लोगों को नोटिस जारी हुआ है।

ओवर स्पीडिंग के लिए जारी नोटिस

दिल्ली में इस साल 15 सितंबर तक ओवर स्पीडिंग के लिए 17 लाख 66 हजार 773 लोगों को नोटिस जारी हुआ है। इस मामले में सबसे अधिक नोटिस दक्षिण-पश्चिम जिले में जारी किया गया है। यहां पर 3 लाख 43 हजार 978 लोगों को नोटिस मिला है। जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली में 2 लाख, 12 हजार, 33 लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। वहीं उत्तरी दिल्ली में 1,99,288 और उत्तर-पूर्व जिले में 1,54,572 नोटिस जारी की गई हैं। वहीं पिछले साल ओवरस्पीडिंग के लिे 30 लाख 10 हजार 685 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। 2022 में यह आंकड़ा 29 हजार 96 लाख 497 था।

ऐसे चेक करें चालान

अपना चालान चेक करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan यहां आप चालान नंबर के अलावा अपनी गाड़ी के नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर से अपना चालान चेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article