Delhi Weather: दिल्ली में जोर पकड़ रही ठंड, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा कल, प्रदूषण से अभी राहत नहीं

आज का मौसम दिल्ली, 30 November 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दिन न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने की संभावना है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी वाली ठंड दस्तक देने लगी है। सुबह और शाम के साथ ही अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली का तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदूषण की बात करें तो राजधानी में पिछले डेढ़ महीने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इस दौरान खराब से गंभीर श्रेणी के बीच एक्यूआई दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की जा रही है। आज भी दिल्ली का एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया है।

Winter

दिल्ली में ठंड (सांकेतिक फोटो)

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज हुआ है। इस दिन अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज सुबह दिल्ली में धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो सकता है। रात के समय भी हल्का कोहरा और स्मॉग छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed