दिल्ली

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रिंग रोड पर अब नहीं फंसेगा वाहन; जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली के रिंग रोड पर पंजाबी बाग में बन रहा फ्लाईओवर अगले महीने से खुल जाएगा, जिससे लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। इसके खुल जाने से आश्रम से लेकर आजादपुर चौक तक का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

दिल्ली के रिंग रोड पर स्थित पंजाबी बाग में बन रहा फ्लाईओवर अगले महीने से ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। इस नए फ्लाईओवर के शुरू होने से आश्रम से लेकर आजादपुर चौक तक का सफर पूरी तरह से सिग्नल फ्री हो जाएगा। यानी कि अब वाहन चालक बिना किसी रुकावट के इस पूरे रास्ते का सफर तय कर सकेंगे। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से कई सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। खासकर दिल्ली वासियों को जाम से राहत मिल जाएगी।

जाम से मिलेगी राहत

बता दें कि इस क्षेत्र में सुबह और शाम के समय भीषण जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यह फ्लाईओवर ट्रैफिक को आसान बनाएगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। बिना सिग्नल पर रुके यात्रा करने से लोगों का समय बचेगा और वे अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही इस फ्लाईओवर के खुल जाने से ईंधन की बचत होगी।

सिग्नल फ्री होगा ट्रैफिक

आपको बता दें कि पहले पंजाबी बाग से राजा गार्डन की ओर ही एक लेन का फ्लाईओवर था, जिसके कारण जाम की समस्या होती थी। अब नए फ्लाईओवर के बन जाने से दोनों दिशाओं में यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। इसके अलावा, कर्मपुरा से आने वाले वाहनों के लिए पहले ही सिग्नल बंद कर दिया गया है और उन्हें रिंग रोड से यू-टर्न लेकर पंजाबी बाग की तरफ भेजा जा रहा है।

अशोका रोड पर धंसी सड़क

इस पूरे रास्ते में सिर्फ दो स्थानों पर लालबत्ती है, लेकिन अधिकांश समय यह ग्रीन सिग्नल पर ही रहती है। इसलिए, यहां से गुजरने वाले अधिकांश वाहनों को भी यहां रुकना नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, लुटियन दिल्ली स्थित अशोका रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क धंसने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सिविक एजेंसी इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article