Delhi-NCR Weather: दिल्ली में नहीं पड़ रही जनवरी वाली ठंड, दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 28 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मौसम साफ रहेगा। शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस हफ्ते कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में इस बार जनवरी वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। इस महीने के शुरुआती दिनों में ठंड ने अपना जोर दिखाया था। जिसके बाद सर्दी का असर कम हो गया। पिछले कई दिनों से दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की धुंध छाई रह सकती है। इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिससे राजधानी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज आंशिक बादल छाएंगे

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप भी निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शाम में आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम 24 डिरी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल सकता है।

End of Feed