Delhi-NCR Weather: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 28 December 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में 27 साल बाद दिसंबर के महीने में इतनी अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। इस दिन बारिश ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। राजधानी में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। साथ ही बारिश भी शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुक कर होती रही। बादलों के छाने और बारिश की वजह से सूर्यदेव ने दर्शन भी नहीं दिए। जिसके चलते दोपहर के समय भी अंधेरा छा गया। बारिश होने और धूप न निकलने के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और सर्दी भी बढ़ गई। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आज भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। जिसके बाद बारिस की गतिविधियां कम होंगी।हालांकि घने कोहरे की वापसी होने के आसार हैं।

Delhi Weather (1)

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में कल यानी रविवार को सुबह के समय बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed