दिल्ली

Delhi News: पारिवारिक कलह बना काल, रेल भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत

पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने 25 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने खुद को आग लगा ली थी। 95 प्रतिशत से अधिक जल चुके जितेंद्र का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बीती रात उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Delhi News: पारिवारिक विवाद के चलते 25 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले बागपत के जितेंद्र की बीती रात मौत हो गई। घटना के बाद 95 फीसदी तक झुलस चुके जितेंद्र का इलाज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। यहां बीते दो दिन से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। हालत बिगड़ने के बाद बीती रात में जितेंद्र की मौत हो गई।

रेल भवन के सामने खुद को लगाई थी आग

बता दें कि जीतेंद्र ने 25 दिसंबर को संसद भवन के सामने रेल भवन के पास खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। डॉक्टरों ने बताया कि वह 95 फीसदी तक झुलस गया था।

इलाज के दौरान युवक की मौत

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया था कि उसी दिन दोपहर में बताया गया कि संसद भवन के सामने एक युवक ने आग लगा ली है। इस पर एक गाड़ी युवक को बचाने के लिए मौके पर भेजी गई थी। रेलवे भवन सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्य लोगों ने मिलकर कंबल डालकर युवक की आग बुझाई थी, इसके बाद जितेंद्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, युवक उत्तर प्रदेश के बागपत का निवासी था। घटनास्थल पर दो पन्नों का अधजला सुसाइड नोट, पेट्रोल, एक जला हुआ बैग और जूता बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि पारिवारिक विवादों के कारण जितेंद्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

जांच में यह भी सामने आया कि जितेंद्र के परिवार का बागपत में एक अन्य परिवार के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसके परिवार के कुछ सदस्य जेल में हैं। इन परिस्थितियों से वह बेहद परेशान था। जितेंद्र शुक्रवार सुबह बागपत से दिल्ली आया और रेलवे भवन के पास एक गार्डन में खुद को आग लगा ली। इसके बाद वो संसद भवन की ओर दौड़ गया था।

इनपुटः आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article