Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद एक राहत भरी उम्मीद दिख रही है। आसपास के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बदले मौसम के बाद अब बारी दिल्ली की है। दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। जल्द ही बारिश की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी और यह 38 डिग्री के आसपास आ जाएगा। कुछ दिनों बाद हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली में बन रही है बारिश की संभावना
कैसा रहा रविवार का मौसम
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह सालों में सबसे अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी की बात करें तो सुबह के समय नमी 42 फीसदी थी और शाम के समय करीब 28 फीसदी।
दिल्ली में आज का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में दोपहर और शाम को हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा पूरे दिन 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।
कल बरसेंगे बादल
दिल्ली में कल, यानी मंगलवार को जोरदार बारिश हो सकती है। IMD ने कल के लिए बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण कल के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद तीव्र सतही हवाओं के साथ तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
