दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में करवट लेगा मौसम; खत्म हुआ लू का दौर ,अब आई बारिश की चेतावनी

आज का मौसम दिल्ली, 28 April 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी, बिहार, झारखंड में आ रही बारिश ने उन इलाकों में तपिश कम कर दी है और अब इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। भीषण गर्मी और लू के बाद अब इस सप्ताह राजधानी पर कुछ ठंडी फुहारों की उम्मीद बनती दिख रही है। दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

Image

दिल्ली में बन रही है बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद एक राहत भरी उम्मीद दिख रही है। आसपास के राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बदले मौसम के बाद अब बारी दिल्ली की है। दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। जल्द ही बारिश की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी और यह 38 डिग्री के आसपास आ जाएगा। कुछ दिनों बाद हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।

कैसा रहा रविवार का मौसम

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह सालों में सबसे अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी की बात करें तो सुबह के समय नमी 42 फीसदी थी और शाम के समय करीब 28 फीसदी।

दिल्ली में आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में दोपहर और शाम को हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा पूरे दिन 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।

कल बरसेंगे बादल

दिल्ली में कल, यानी मंगलवार को जोरदार बारिश हो सकती है। IMD ने कल के लिए बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण कल के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद तीव्र सतही हवाओं के साथ तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article