Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह और शाम में ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। साथ ही घना कोहरा भी फिर से दस्तक देने वाला है। आईएमडी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि एनसीआर के शहरों में दो दिन बाद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज का मौसम
आज दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली मे सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बुधवार 27 नवंबर को भी मध्यम स्तर का कोहरा सुबह के समय छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
28-29 नवंबर को कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में 28 और 29 नवंबर को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने के आसार हैं। 30 नवंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 1 दिसंबर को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।
धुंध की परत से फीकी पड़ी धूप
दिल्ली में सोमवार को सुबह के समय अधिकांश इलाकों हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट गया। हालांकि इस दौरान धुंध की परत छाई हुई दिखी। जिसकी वजह से धूप भी हल्की रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब
दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 396 रहा। इस दौरान अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, शादीपुर जैसे कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। राजधानी में सबसे कम AQI लोधी रोड पर 297 दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
