LIVE

दिल्ली एनसीआर में सर्द हुई रातें, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड; जानें अपने शहर का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में घने कोहरे की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह के समय घना कोहरा छा जाने से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Devshanker ChovdharyUpdated Nov 26, 2024, 22:33 IST
दिल्ली एनसीआर में सर्द हुई रातें, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड; जानें अपने शहर का मौसम

दिल्ली एनसीआर में सर्द हुई रातें, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड; जानें अपने शहर का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में घने कोहरे की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह के समय घना कोहरा छा जाने से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

NOV 26, 2024 18:50 IST

उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में पश्चिम विक्षोम के एक्टिव होने से प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। पिछले चार दिनों से राज्य में बारिश नहीं पड़ी है। लेकिन, सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। विभाग के अनुसार 29 नवंबर से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
NOV 26, 2024 17:15 IST

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड

बिहार में सर्दी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पहले सोमवार से बिहार के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया था। विभाग के अनुसार बिहार में अभी और सर्दी का असर बढ़ने वाला है। हालांकि, दोपहर के समय तापमान सामान्य बना रहता है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
NOV 26, 2024 15:50 IST

उत्तराखंड में बढ़ेगा ठंड का कहर

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर से उत्तराखंड में पश्चिम विक्षोम के एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही ठंड बढ़ जाएगी। राज्य में पहाड़ी इलाकों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं।
NOV 26, 2024 14:30 IST

बेंगलुरु में कैसा रहा मौसम का मिजाज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में आज बादल छाए रहने की संभावना है।
NOV 26, 2024 12:30 IST

कोलकाता में आज छाए रहेंगे बादल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
NOV 26, 2024 11:05 IST

चेन्नई में आज कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारतीय शहर चेन्नई में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान आज चेन्नई में गरज के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
NOV 26, 2024 09:54 IST

बिहार के कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव



पटना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
गया में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।
भागलपुर में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा।
पूर्णिया में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
NOV 26, 2024 07:27 IST

आज मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 23.96 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26.49 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यानी दिन में हल्की गर्मी रहेगी और रात को हल्की ठंड महसूस होगी।
NOV 26, 2024 06:20 IST

झारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम

झारखंड में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और मंगलवार से सर्दी और बढ़ने की संभावना है। सोमवार को रांची में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है।
NOV 26, 2024 06:18 IST

यूपी में जल्द ही बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में ये बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह विक्षोभ राज्य में बारिश नहीं कराएगा, लेकिन इससे हवा का रुख बदल जाएगा। हवा के रुख बदलने से तापमान में गिरावट होगी और कोहरा छाएगा।
NOV 26, 2024 06:17 IST

बिहार में कैसा है मौसम का हाल

बिहार में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। हालांकि, अभी तक कड़ाके की सर्दी का अनुभव नहीं हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होना आम बात हो गई है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। ठंड के साथ-साथ कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो सकता है।
NOV 26, 2024 06:13 IST

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो सकती है। ऐसे में लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
NOV 26, 2024 06:12 IST

दिल्ली में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान पर रोक लग गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस गिरावट के साथ ही 28 और 29 नवंबर को घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।