दिल्ली

Delhi: 2009 में डकैती के बाद गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, ‘मास्टरमाइंड' 12 साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली में 2009 में डकैती और हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कि आरोपी मोहम्मद जमशेद अली खान को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसके गृह जनपद से गिरफ्तार किया गया।

Image

Delhi: 2009 में डकैती के बाद गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, ‘मास्टरमाइंड' 12 साल बाद गिरफ्तार

दिल्ली: पुलिस की अपराध शाखा ने पुलिस से बचने के लिए तांत्रिक का वेश धारण करने वाले 12 साल से फरार डकैती-हत्या मामले के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डकैती और हत्या के इस मामले को 2009 में अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 12 वर्षों से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और 2012 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जमशेद अली खान को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसके गृह जनपद से गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मिला था व्यक्ति का शव

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (अपराध शाखा) संजय कुमार सैन ने बताया कि छह जनवरी 2009 को मयूर विहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसका गला घोंटा गया था। बाद में उसकी पहचान निजी परिवहन कंपनी के एक चालक संतोष यादव के रूप में हुई थी। डीसीपी के अनुसार, जांच से पता चला कि जमशेद और उसके साथियों ने यादव के ट्रक में ‘लिफ्ट’ लेकर उसकी हत्या कर दी और प्लास्टिक दाने से भरा कंटेनर लूट लिया। पांच सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जमशेद 2012 में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर भवानीपुर खीरू में जाल बिछाया गया और जमशेद को उस समय पकड़ लिया गया जब वह अपने एक सहयोगी के साथ बैठक कर रहा था।

सेन ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। डीसीपी ने बताया कि जमशेद ने हिरासत से बचने के लिए अपने परिवार को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया था और तांत्रिक के वेश में रहने लगा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article