दिल्ली

Delhi NCR Aaj Ka Mausam, 25 Dec 2024: अभी और भीगेगी दिल्ली.. बारिश के बाद कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

आज का मौसम दिल्ली, 25 December 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह कई जगहों पर हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल दिल्ली में फिर से बारिश होगी

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद मंगलवार शाम को भी बारिश देखने को मिली। जिससे ठंड भी बढ़ गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग रूम हीटर और अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज क्रिसमस के दिन दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-सुबह कुछ हिस्सों में कोहरे की पतली परत भी छाई रही। आसमान में बादल छाए होने के कारण ठंड भी ज्यादा महसूस हो रही है। दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। साथ ही घना कोहरा भी छाया दिखेगा।

दिल्ली में आज नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। उत्तर पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 26 दिसंबर की रात हल्की बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर को भी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। 27 दिसंबर तक दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 28 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं 29 और 30 दिसंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इस अवधि में अधिकमत तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है।

सर्द हवाओं ने किया परेशान

दिल्ली में मंगलवार को दिनभर ठंडी हवाओं ने परेशान किया। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा भी दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में मंगलवार को बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article