Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। एनसीआर क्षेत्र में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिन दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जिसके बाद 25 नवंबर को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 नवंबर को कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। 27 नवंबर को भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपी में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, 21 जिलों में कोहरे का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज एनसीआर क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर क्षेत्र के शहरों में भी कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शुक्रवार को नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं गाजियाबाद में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
