लू के थपेड़े झेल रही दिल्ली, अभी और सताएगी गर्मी, बिजली की डिमांड भी हाई

आज का मौसम दिल्ली, 22 May 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी है। यहां अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की मांग में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। यहां हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में जहां दोपहर में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है, वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में भी लोग भीषण गर्मी के कारण पसीने से तर हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण यहां बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

heat wave in delhi

आज दिल्ली के मौसम का हाल

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके साथ ही आज दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। अगले चार दिनों के लिए यहां हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed