दिल्ली में थमा बारिश का दौर, वापसी की कगार पर मॉनसून, जानें अगले 6 दिन बदरा बरसेंगे या नहीं

आज का मौसम दिल्ली, 21 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हफ्तेभर यहां अच्छी बारिश होने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं
  • 25 सितंबर को हो सकती है बारिश
  • तापमान में गिरावट से रात में मौसम ठंडा

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश का दौर फिर से थम गया है। पिछले दो दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली है। जिससे दिल्ली में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान के गिरते पैटर्न को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी में आने वाले दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और समय से पहले ही ठंड की दस्तक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते अच्छी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि आने वाले हफ्ते में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में मॉनसून अपने आखिरी दौर में चल रहा है। लेकिन बारिश का आनंद अभी कुछ दिन और तक मिल सकता है।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली के मौसम का हाल

इस हफ्ते बारिश के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। दिल्ली में 24 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 25 सितंबर से दिल्ली में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। जिसके बाद पूरे सितंबर तक हल्की बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। 26 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तपामान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

End of Feed