Delhi-NCR Weather: दिल्लीवासी भीगने को हो जाएं तैयारी, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, फिर से जोर दिखाएगी ठंड

आज का मौसम दिल्ली, 22 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 23 जनवरी को भी सुबह और दोपहर के समय रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय फिर से मौसम साफ होने लगेगा। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में पिछले तीन से ठंड के तेवर नरम पड़े हुए हैं। इस दौरान दोपहर में तेज धूप निकली। जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ जाएगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।

delhi Weather 1.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी दिख सकता है। शाम और रात के समय हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के अलावा बिजली की गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed