Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में पिछले तीन से ठंड के तेवर नरम पड़े हुए हैं। इस दौरान दोपहर में तेज धूप निकली। जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ जाएगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।
दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी दिख सकता है। शाम और रात के समय हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के अलावा बिजली की गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कल यानी गुरुवार को भी एक-दो स्पैल में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में कमी भी आएगी। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 24 जनवरी को राजधानी में मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि बारिश के बाद ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। 25 से 27 जनवरी के बीच दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई बढ़त्तरी
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में कोहरे की एक हल्की परत भी देखी गई। जिसकी वजह से शीतलहर में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 10.6 डिग्री रहा। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 45 से 95 फीसदी दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
