LIVE

आज का मौसम, 21 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Pooja KumariUpdated Jan 21, 2025, 18:36 IST
आज का मौसम, 21 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों का मौसम

आज का मौसम, 21 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास, कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली-एनसीआर में ठंड काफी कम हो गई है। सोमवार का दिन काफी गर्म दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें तो आज कश्मीर में बर्फबारी होने की भी संभावना है। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 21, 2025 18:30 IST

कैसा रहा मुंबई का मौसम?

मुंबई में आज मिलाजुला मौसम दिखा। सुबह के समय कोहरा और ठंड की स्थिती बनी रही। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 21, 2025 17:15 IST

हरियाणा में कैसा रहा मौसम का मिजाज?

हरियाणा और पंजाब के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
JAN 21, 2025 15:37 IST

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पंजाब में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में मौसम खराब होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब के मैदानी इलाकों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
JAN 21, 2025 14:07 IST

यूपी में 22 और 23 जनवरी को होगी बारिश

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
JAN 21, 2025 13:04 IST

राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए राजस्थान में दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद राज्य के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है।
JAN 21, 2025 12:14 IST

दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में गुरुवार को आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तिरुनेलवेली, तेनकाशी, थूथुकुडी, डिंडीगुल और कन्याकुमारी जिले में बारिश होने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर हल्की से मध्यम उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड और सोमवार तक, तिरुनेलवेली और तेनकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई। मंजोलाई पहाड़ियों में ऊथु में 15.1 सेमी और नालुमुक्कू में 13.7 सेमी बारिश दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, कक्काची में (12 सेमी), मंजोलाई में (10.6 सेमी), करुप्पानाथी में (3.6 सेमी), अयिकुडी में (3.1 सेमी), और सर्वलार (1.8 सेमी) सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण पापनासम और मणिमुथार बांधों में पानी का बहाव बढ़ गया है। तिरुनेलवेली, तेनकाशी, अलंगुलम, अंबासमुद्रम और शंकर कोविल के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
JAN 21, 2025 10:37 IST

गुरेज-बांदीपुरा और और दावर-तुलैल रोड भारी बर्फबारी के कारण बंद

JAN 21, 2025 09:52 IST

हरिद्वार में सुबह घने कोहरे की चादर छाई

JAN 21, 2025 08:35 IST

आगरा में कोहरे की आगोश में दिखा ताज

JAN 21, 2025 07:30 IST

कश्मीर में बर्फबारी के आसार


कश्मीर में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई तथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जिस दौरान सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।
JAN 21, 2025 05:59 IST

पहाड़ी इलाकों में दर्ज किया गया न्यूनतम पारा

JAN 21, 2025 05:59 IST

प्रयागराज में चलेंगी तेज हवाएं


प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही क्षेत्र में तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावनाहै। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकता है। आज प्रयागराज का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
JAN 21, 2025 05:58 IST

यूपी में आज साफ रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। यूपी में 22 और 23 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने के आसार हैं। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
JAN 21, 2025 05:58 IST

बहुत खराब रही दिल्ली की हवा


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार धूप खिलने के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही और 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 314 दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
JAN 21, 2025 05:58 IST

दिल्ली में गर्म रहा सोमवार, आज छाएंगे बादल


दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम से चलने की उम्मीद है, जिसकी गति छह किलोमीटर प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।