Delhi Weather: बरसात की दस्तक से बदला दिल्ली का मिजाज; आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं ने किया मौसम को खुशनुमा

2 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली में जून की शुरुआत शानदार बारिश के साथ हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। रविवार को अचानक आई धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

2 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली में जून की शुरुआत खुशनुमा बरसात के साथ हुई, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कल यानी रविवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में अचानक धूल भरी आंधी उठने लगी, जिसके बाद तेज बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया और दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने ठीक एक दिन पहले दिल्ली के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसकी चेतावनी के अनुरूप मौसम ने ऐसी करवट ली।

Delhi Today's Weather Update

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट

बारिश से पहले दिन भर बादलों और धूप की कश्मकश बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 2 से 4 जून तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी रह सकती है, जिसमें हवाओं की गति 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 5 और 6 जून को मौसम शुष्क रहेगा, हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उमस वाली गर्मी बरकरार रहेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

End of Feed